राशिफल अगस्त 2026

♈ मेष
यह महीना कार्यक्षेत्र में प्रगति और नई जिम्मेदारियां लेकर आएगा। लंबे समय से रुके कार्य पूरे होने के योग हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, लेकिन अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। स्वास्थ्य में पेट और रक्तचाप संबंधी सावधानी रखें।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 9

♉ वृषभ
धन लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे। व्यवसाय में विस्तार और नई योजनाएं सफल हो सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। वाहन सावधानी से चलाएं।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 6

♊ मिथुन
यह महीना मिश्रित फल देने वाला है। नई योजनाओं पर सोच-समझकर कार्य करें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आय बढ़ेगी, लेकिन खर्च भी बढ़ सकते हैं। विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करनी होगी।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 5

♋ कर्क
भाग्य का साथ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिवार में शुभ मांगलिक कार्य के योग हैं। व्यापार में लाभ होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, परंतु मानसिक तनाव से बचें।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 2

♌ सिंह
पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। निवेश सोच-समझकर करें। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
शुभ रंग: सुनहरा | शुभ अंक: 1

♍ कन्या
विदेश या लंबी यात्रा के योग बनेंगे। व्यापार में लाभ होगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। त्वचा और पाचन संबंधी समस्या से सावधान रहें।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 5

♎ तुला
धन संबंधी मामलों में सावधानी रखें। साझेदारी में लाभ होगा, लेकिन किसी पर आंख मूंदकर विश्वास न करें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। योग और ध्यान लाभदायक रहेंगे।
शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 6

♏ वृश्चिक
व्यापार और नौकरी दोनों में उन्नति के योग हैं। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 9

♐ धनु
भाग्य उन्नति का समय है। शिक्षा, प्रतियोगिता और करियर में सफलता मिलेगी। धार्मिक यात्राएं संभव हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कमर और जोड़ों के दर्द से सावधान रहें।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 3

♑ मकर
भूमि, भवन और वाहन संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक सुख बढ़ेगा। नौकरी में सम्मान मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 8

♒ कुंभ
साहस और पराक्रम बढ़ेगा। नए संपर्क लाभ देंगे। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में नई शुरुआत सफल हो सकती है। यात्रा के योग बनेंगे।
शुभ रंग: आसमानी | शुभ अंक: 4

♓ मीन
आर्थिक लाभ के अच्छे योग हैं। वाणी के प्रभाव से कार्य सिद्ध होंगे। परिवार में खुशियां आएंगी। निवेश से लाभ मिल सकता है। गले और आंखों की समस्या से सावधानी रखें।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 7

 

इस माह के प्रमुख ज्योतिषीय संकेत:
(सभी राशियों के लिए)

  • धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
  • निवेश और संपत्ति संबंधी मामलों में सोच-समझकर निर्णय लेना लाभकारी रहेगा।
  • परिवार और करियर के बीच संतुलन बनाए रखने से सफलता मिलेगी।
  • नियमित पूजा, ध्यान और सूर्य को अर्घ्य देने से सकारात्मक परिणामों में वृद्धि होगी।।

– ज्यो. पं चंदन श्यामनारायण व्यास
(PHD, MBA) पंचांगकर्ता
पारम्परिक तीर्थ पुरोहित
अखिल भारतीय मीणा समाज
(सोटें वाला पंडा)
गादीपति, बाबा गुमानदेव हनुमान गढ़ी,
उज्जैन
श्री शिव दामोदर दिव्य पंचांग
श्री सिंहस्थ महाकाल पंचांग